{"_id":"5bc3503dbdec22698a46fa59","slug":"131539526717-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी सांस्कृतिक संध्या में काली मां की निकाली झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी सांस्कृतिक संध्या में काली मां की निकाली झांकी
Updated Sun, 14 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौथी सांस्कृतिक संध्या में काली मां की निकाली झांकी
बिलासपुर शरदोत्सव नवरात्र की चौथी सांस्कृतिक संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शारदोत्सव नवरात्र की चौथी सांस्कृतिक संध्या पर वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान आरएल शर्मा व अधिवक्ता क्रांति कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस संध्या पर अमन त्रिवेदी ने मां दुर्गा के काली मां स्वरूप की सुंदर झांकी भी निकाली। यह सांस्कृतिक संध्या वाद्य यंत्रों को बजाने वाले कलाकारों के नाम रही। पूर्व सैनिक लच्छू राम ने सुरीला बांसुरी वादन कर सबका मन मोह लिया।
वहीं जिला भाषा व संस्कृति विभाग के सौजन्य से बैहरन-झंडूता से आए भगवान दास एंड पार्टी के कलाकारों ने रणसिंगा, खड़ताल, टांकी व ढोल जैसे वाद्य यंत्रों का वादन कर खूब तालियां बटोरीं।
इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को दर्शाती लघु नाटिका की बेहतरीन प्रस्तुति दी। लघु नाटिका में कलाकार ऋषभ ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता, वहीं मां के अभिनय में अक्षय अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ने में सफल रहे। दुर्गा पूजा समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समिति के प्रधान कृष्ण लाल ने बताया कि 15 अक्तूबर से दुर्गा अष्टमी कल्पारंभ हो जाएगा जिसमें सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक श्रीश्री दुर्गा माता के शारदीय स्वरूप की पूजा होगी। सायं 7 बजे मां दुर्गा को आमंत्रण दिया जाएगा व उनका अधिवास भी होगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम रहेगा। शाम साढ़े 7 बजे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।
--------------
...शुभम राही।