{"_id":"5bb63d5c867a5528e05b4ac6","slug":"131538669916-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस समर्थित नंदलाल बने कृषि सहकारी बैंक के निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस समर्थित नंदलाल बने कृषि सहकारी बैंक के निदेशक
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस समर्थित नंदलाल बने कृषि सहकारी बैंक के निदेशक
प्रतिद्वंद्वी सुरेश को 311 वोटों से दी शिकस्त
सुबह दस बजे से शुरू होगी थी निदेशक पद के लिए वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राज्य कृषि एवं विकास सहकारी बैंक बिलासपुर जोन के लिए हुए निदेशक पद के चुनावों में जुखाला के रानीकोटला के रहने वाले कांग्रेस समर्थित नंदलाल 311 वोटों से विजेता बने हैं। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित सुरेश को हराकर एक बार फिर से निदेशक पद पर कब्जा कर लिया है।
निदेशक पद केे लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 8135 वोटों में से 1616 सदस्यों ने मतों का प्रयोग किया। इनमें से चार वोट रद्द हो गए थे। नंदलाल को 914 मत मिले, भूपेंद्र को 89, सीताराम को 6 तो सुरेश को 603 वोट मिले। नंदलाल ने एकतरफा मुकाबले में भाजपा समर्थित सुरेश को 311 वोटों ने मात दे दी। बिलासपुर जोन के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का जीतना भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं है। आने वाले लोक सभा चुनावों में इसका असर भाजपा के उम्मीदवार को देखने को मिल सकता है, जबकि जिला से भाजपा के तीन विधायक भी सरकार की पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में तीन-तीन भाजपा विधायकों के होने के बाद भी राज्य कृषि एवं विकास सहकारी बैंक बिलासपुर जोन के निदेशक का पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जाना पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
चुनावों के लिए रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किए गए को-ऑपरेटिव सोसायटी के जिला निरीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि राज्य कृषि एवं विकास सहकारी बैंक बिलासपुर जोन के निदेशक पद के चुनावों में नंदलाल 311 मतों के विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
आगे भी जारी रखेंगे बेहतर कार्य
निदेशक के पद पर जीते नंदलाल ने अपनी जीत का श्रेय सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके बेहतर कार्यकाल को देखते हुए सदस्यों ने उन पर दोबारा से भरोसा जताया है। वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नंदलाल ने कहा कि उनकी काबिलियत के दम पर ही उन्हें निदेशक का पद मिला है। जिस तरह उन्होंने पहले अच्छे कार्य किए हैं, उसी तरह आगे भी अच्छे कार्य करते रहेंगे।