फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 से 19 अक्तूबर तक चलेंगे श्री नयना देवी जी में आश्विन नवरात्र मेले

10 से 19 अक्तूबर तक चलेंगे श्री नयना देवी जी में आश्विन नवरात्र मेले

Sat, 22 Sep 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
10 से 19 अक्तूबर तक चलेंगे श्री नयना देवी जी में आश्विन नवरात्र मेले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्रीनयना देवी जी मेें 10 से 19 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले आश्विन मेले के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त व आयुक्त मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी विवेक भाटिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मंदिर अधिकारी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि श्रावण मेले की तरह आश्विन मेले को भी सभी अधिकारी कर्तव्य निष्ठा व तालमेल के साथ सभी दायित्वों का निर्वहन कर मेले को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। आश्विन मेलों के दौरान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) स्वारघाट को मेला अधिकारी तथा डीएसपी श्री नयना देवी को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंदिर अधिकारी सहायक मेला अधिकारी तथा थाना प्रभारी थाना कोट कहलूर पुलिस सहायक मेला अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं व सफाई व्यवस्था बारे लंगर संबंधी अनुमति, पानी व बिजली की व्यवस्था, मेले के दौरान रखे जाने वाले अस्थायी कर्मचारियों के अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पार्किंग स्थलों पर एलईडी स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। जिन पर निर्धारित स्थलों के किराया दरों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से लंगरों में वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों का निरीक्षण सुनिश्चित बनाया जाएगा। दुकानदार भी निर्धारित रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, सीएमओ डॉ. वीके चौधरी, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा, मंदिर अधिकारी दुर्गा दास यादव के अतिरिक्त अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed