फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पार्किंग के लिए 45 लाख लेकिन नगर परिषद पार्किंग बनाने में नाकाम

पार्किंग के लिए 45 लाख लेकिन नगर परिषद पार्किंग बनाने में नाकाम

Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग के लिए 45 लाख लेकिन नगर परिषद पार्किंग बनाने में नाकाम
Parking Shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के पास पार्किंग बनाने के लिए 45 लाख रुपये का बजट पड़ा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद भी शहर में विभिन्न वार्डों में पार्किंग बनाने का कार्य शुरू नहीं कर पाया है। कुछ एक जगह पर पार्किंग जरूर तैयार की गई है, लेकिन आज भी कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर लोगों के लिए पार्किंग सुविधा तक नहीं है। मजबूरन लोगों को सड़क किनारे गाड़ियों को पार्क करना पड़ता है।
शहर में 11 वार्ड आते हैं, जहां पर हजारों की संख्या में लोगों की आबादी है। कुछ लोगों ने तो अपने घर में गाड़ियों के लिए अपनी पार्किंग बना ली है, लेकिन कुछ के पास पार्किंग नहीं है। जबकि कई लोग ऐसे भी हैं जो यहां पर किराये पर रहते हैं, उनके पास भी वाहन है। ऐसे में सभी को अपने वाहन सड़क किनारे या जहां जगह मिले वहां पर पार्क करने पड़ते हैं जिससे रात के समय वाहनों के चोरी होने या अन्य वाहनों द्वारा टक्कर मारने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने लोगों से गृहकर लेना शुरू कर दिया है। जो 80 प्रतिशत के करीब लोगों ने जमा भी करवा दिया है लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। इसे नगर परिषद के अधिकारियों का ढुलमुल रवैया ही कहेंगे कि गृहकर लेने के बावजूद भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बारे में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी ऊर्वषी वालिया का कहना है कि जेई ने अभी तक इसका एस्टीमेट नहीं बनाया है जिस कारण कार्य लटका हुआ है लेकिन उन्होंने जेई को सख्त आदेश दिए हैं कि वह आचार संहिता के बीच-बीच अपने सभी कार्य पूरे कर लें ताकि आचार संहिता हटने के बाद कार्य को गति दी जा सके।
इनसेट...
डियारा सेक्टर में एक वाहन को चुरा ले जाने वाले थे चोर
शहर के डियारा सेक्टर में कुछ माह पहले अज्ञात चोरों द्वारा एक वाहन को चुराने का भी प्रयास किया गया था। हालांकि रात के समय एक व्यक्ति ने चोरों को वाहन ले जाते हुए देख लिया था, जिसके बाद वह चोर वहां से भाग गए थे लेकिन इस तरह चोरों द्वारा वाहनों को चुराने का प्रयास करने से लोग अब वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने से डरने लगे हैं।

इनसेट....
शहर में है नगर परिषद की पार्किंग
बिलासपुर शहर में पीपीपी मोड पर बने पूर्णम मॉल में भी पार्किंग बनाई गई है जहां एक साथ 200 के करीब वाहन खड़े हो सकते हैं लेकिन शहर में वाहनों की संख्या ज्यादा है ऐसे में सभी वाहनों को यहां पर पार्क करना संभव नहीं है। ऐसे में शहर के हर वार्ड में वाहनों की पार्किंग होना बेहद जरूरी है। वहीं आए दिन शहर में कभी भी जाम लग जाता है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
--------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed