{"_id":"5c83fdc2bdec22143c034265","slug":"121552154050-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कंदरौर में जंजघर के भूमि पूजन पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने कंदरौर में जंजघर के भूमि पूजन पर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लोकसभा चुनावों में अपनी खटिया खिसकती देख भाजपा नेता आनन फानन में नित नई नौटंकी छेड़कर समाज में हंसी का पात्र बन रहे हैं। भाजपा नेताओं की इन्हीं कारगुजारियों के कारण बिलासपुर का विकास अधर में लटक गया है।
यह बात बिलासपुर के कंदरौर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कंदरौर चौक पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। बंबर ठाकुर यहां पर भाजपा नेताओं की ओर से जंजघर के भूमि पूजन किए जाने का विरोध कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दस साल पूर्व जगत प्रकाश नड्डा द्वारा इस जंजघर का शिलान्यास किया गया था लेकिन दस सालों का समय बीत जाने के बाद न तो इसके लिए वे फारेस्ट क्लियरेंस दिलवा पाए और न ही कोई राशि स्वीकृत करवा पाए।
विज्ञापन
बंबर ने कहा कि हैरानी की बात है कि इसी स्थान पर जेपी नड्डा की पट्टिका को हटाकर नई पट्टिकाएं लगा दी गई जिससे भाजपा के भीतर की गुटबाजी साफ जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कंदरौर में 5 लाख की राशि से जंजघर पहले ही बनाया जा चुका है।
जिलाध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा भूमि, रेत, बजरी, इंट पूजन की जो रीत चलाई गई है वह महज चुनावी स्टंट और झूठे श्रेय लेने से अधिक और कुछ नहीं है। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक कुमार, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान, लोस सचिव अरुण कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--------------------
-------