फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए बनाए थे अलग उम्र के आधारकार्ड

क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए बनाए थे अलग उम्र के आधारकार्ड

Thu, 07 Mar 2019 11:04 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए बनाए थे अलग उम्र के आधारकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर/झंडूता। झंडूता के बेहरन में फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनवाते पकड़े युवक ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं। आरोपी शिशुपाल (22) गांव नगलामहू जिला अलीगढ़ पर क्रिकेट खेलने का इतना खुमार है कि उसने अलग-अलग उम्र के कई आधार कार्ड बनाए हुए हैं। उसने 16, 19, 20, साल की उम्र के जाली आधार कार्ड बनाए हुए थे ताकि वह हर उम्र की टीम का हिस्सा बनकर क्रिकेट मैच खेल सके।
पुलिस को उसके पास से एक मतदान पहचान पत्र भी बरामद हुआ है, जो उत्तर प्रदेश का है। इस पर भी उसका नाम पता व जन्मतिथि अलग है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिर रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिमाचल की अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए उत्तरप्रदेश का एक युवक हिमाचली प्रमाण पत्र बनवाते पकड़ा गया था। उसने बिलासपुर के स्थायी निवासी अपने दोस्त सेर गांव के सौरव का आधार कार्ड चुराकर उस पर अपना फोटो चिपका दिया। वह हिमाचल का प्रमाण पत्र बनवाने बेहरन पटवारघर पहुंचा, तो उसकी चालाकी पटवारी ने पकड़ ली। शिशुपाल और उसका दोस्त सौरव चंडीगढ़ में निजी अकादमी में क्रिकेट की कोचिंग ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर उसने हिमाचल क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए धोखाधड़ी की। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा का कहना है कि युवक के पास से अलग-अलग उम्र के दो से तीन आधार कार्ड मिले हैं जिन पर जन्मतिथि अलग-अलग है।

इनसेट...
2007 में हुआ था ऐसा फर्जीवाड़ा
क्रिकेट मैच को लेकर 2007 में ही ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा हुआ था जिसमेेें अधिकारियों सहित तहसीलदार फंसे थे। शिमला विजिलेंस की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। इसमें भी कई युवाओं के फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाकर हिमाचल की टीम से खिलाया गया था। इसमें राजनेताओं के नाम भी सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed