फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं-झंडूता वाया भगेड़-धराड़सानी सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

घुमारवीं-झंडूता वाया भगेड़-धराड़सानी सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं-झंडूता वाया भगेड़-धराड़सानी सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
घुमारवीं-झंडूता वाया भगेड़-धराड़सानी सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान
साढ़े चार साल पहले इसी मार्ग पर हुआ था हादसा, 25 लोगों की हुई थी मौत
ब्लैक स्पॉट पर सड़क की मरम्मत करना तो दूर सड़क की हालत हुई दयनीय
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। झंडूता और घुमारवीं उपमंडल एवं विधानसभा क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन पंचायतों के बाशिंदों के लिए बनी एकमात्र सड़क घुमारवीं-झंडूता वाया भगेड़, औहर, डमली व धराड़सानी खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क की दयनीय हालत होने के चलते पंचायत बकरोआ, औहर, बैहनांजट्टा, डमली व दाड़ीबाड़ी सहित अन्य पंचायतों के हजारों लोगों के लिए सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है। सड़क पर पड़े गड्ढे होने के कारण दो पहिया व अन्य वाहनों से सफर करने वालों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं बड़े हादसों के होने का खतरा बना हुआ है।
इस सड़क से फोरलेन गुजर रहा है। फोरलेन निर्माण कार्य बंद होने के कारण उखाड़ी गई सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। बड़े हादसों के बावजूद ब्लैक स्पॉट पर कार्य ना होना विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न उठाता है। गौरतलब है कि 24 सितंबर 2014 को इसी सड़क पर ऋषिकेश से बिलासपुर आ रही एक प्राइवेट बस सुबह 9 बजे के करीब राहियां नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर गोबिंद सागर झील में गिर गई थी तथा बस में सवार 25 लोग काल का ग्रास बन गए थे। जबकि 18 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और स्कूल जाने वाले बच्चे शामिल थे। उस समय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अन्य कारणों के साथ सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे तथा चालक द्वारा बस को गड्ढों से बचाने के चक्कर में गाड़ी का कोई पुर्जा टूट गया और बस गोबिंद सागर झील में समा गई थी। इसके अलावा स्पॉट पर पैरापिट भी नहीं था। इस हादसे के बाद न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए थे तथा प्रशासन की ओर से इस तरह का हादसा दोबारा न होने के लिए कारगर कदम उठाने का दावा किया गया था लेकिन इस स्थान पर कंपनी द्वारा मात्र अस्थायी पैरापिट रखे गए थे। 4 साल 6 माह का अरसा बीत जाने के बावजूद इस ब्लैक स्पॉट पर सड़क की मरम्मत करना तो दूर, सड़क की हालत और दयनीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इसी सड़क पर ग्राम पंचायत पंचायत डमली के पंचायत कार्यालय के नजदीक फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से निर्माण करते समय सड़क पर बनी पुली को उखाड़ दिया था। इसका पुनर्निर्माण न करके नाले को मिट्टी से भर दिया गया। बारिश में इस मिट्टी के बह जाने से सड़क आवाजाही के लिए बहुत संकरी होने के चलते यहां पर कोई भी वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

औहर पंचायत पूर्व प्रधान देशराज शर्मा, जगतराम शर्मा, डमली पंचायत प्रधान सर्वजीत सिंह, अधिवक्ता दिनेश शर्मा, धीरज, कश्मीर, रंजीत सहित अन्य ने बताया कि इस सड़क पर निजी वाहनों के अलावा सरकारी व निजी बसें रोजाना दौड़ती हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि सड़क पर पड़े गड्ढों को वैकल्पिक रूप से भरने का कारण तुरंत किया जाए ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व लोगों को राहत मिल सके। साथ ही राहियां बस हादसे जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
-----------------
...संजय शर्मा....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed