{"_id":"5bd32e75bdec22696720daff","slug":"121540566645-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक गणित पत्रवाचन में मुस्कान ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक गणित पत्रवाचन में मुस्कान ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक गणित पत्रवाचन में मुस्कान ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
विज्ञान पत्र वाचन में प्रिया और गणित क्रियाक्लाप में अंजलि द्वितीय रहीं
सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ सुंदरनगर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित हटगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुए राज्यस्तरीय विज्ञान मेले में बिलासपुर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्यभर में प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया है। स्कूल पहुंचने पर इन मेधावी छात्राओं का स्कूल प्रबंधन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने बताया कि हटगढ़ में 24-25 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में स्कूल की आठ छात्राओं ने भाग लिया जिसमें वैदिक गणित पत्र वाचन में मुस्कान ने प्रथम स्थान पर कब्जा कर पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि संस्कृत प्रश्न मंच में प्रतिष्ठा, अनन्या व देवांशी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान पत्र वाचन में प्रिया द्वितीय और गणित क्रियाक्लाप में अंजलि द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि स्कूल में इलाके के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में बच्चों की कड़ी मेहनत रंग लाई है जिसके लिए जिला विज्ञान प्रमुख पूनम व संस्कृत प्रमुख अमरी बधाई की पात्र हैं।