फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बुर्जियां लगाई है लेकिन हमारे पास प्रमाण नहीं

बुर्जियां लगाई है लेकिन हमारे पास प्रमाण नहीं

Tue, 23 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बुर्जियां लगाई है लेकिन हमारे पास प्रमाण नहीं
elevated road
रितेश गुलेरिया
विज्ञापन

बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं जिससे पूरी कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। हाल ही में खुलासा हुआ था की फोरलेन निर्माण के लिए 9 गांव का भूमि अधिग्रहण प्लान बदल डाला है, वहीं अब विभाग ने दावा किया है सड़क निर्माण के लिए बुर्जियां तो लगाई हैं लेकिन इस संबंध में उनके पास कोई प्रमाण नहीं है। ऐसे में सवाल है कि बिना प्रमाण के कैसे काम किया गया और इस कार्य को करने वालों को किस आधार पर काम की पेमेंट की गई।
इस पूरे मामले का खुलासा फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति की ओर से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना से हुआ है। इस संबंध में समिति की ओर से भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई बिलासपुर, परियोजना निदेशक एनएचएआई मंडी जिला वन अधिकारी सुंदरनगर, जिला वन अधिकारी बिलासपुर से इस संबंध में सूचना मांगी गई थी। इस पर सभी विभागों की ओर से 12 जानकारियां दी गईं। विभागों का दावा है कि फोरलेन निर्माण के लिए बुर्जियां लगाई गई हैं लेकिन उनके कार्यालय में इसके कोई प्रमाण नहीं है। यहां तक की सूचना में बुर्जियां लगाने वाली संस्था का नाम तक नहीं है।
विज्ञापन

समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा का कहना है कि उन्हें जो सूचनाएं मिली हैं उसमें कहा गया है कि संबंधित विभागों के पास इसका कोई रिकार्ड नहीं है। इसका मूल कारण यह बताया गया कि न उनके पास राजस्व विभाग के अधिकारियों की कोई कारगुजारी, रोजनामचा और टूर डायरी मौजूद नहीं है। मदन लाल शर्मा का कहना है कि अगर संबंधित विभागों के पास कोई रिकार्ड नहीं है तो फिर वह कैसे दावा कर रहा है कि बुर्जियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-अर्जन अधिकारी चेतना खंडवाल, परियोजना निदेशक लै. कर्नल योगेश चंद्रा ने बताया कि जो सूचना कार्यालय में मौजूद है वह मुहैया करवा दी गई है।
एक्ट 1956, 3बी में साफ कहा गया है कि सड़क निर्माण में सब से पहला कार्य बुर्जियां लगाने का होगा जिससे रोड अलाइनमेंट प्लान की दिशा और दशा तय होती है। वहीं उसी के आधार पर भूमि अधिग्रहण प्लान भी तैयार होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed