फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

Fri, 19 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जीएसटी लागू होने के बाद कंस्ट्रक्शन वर्क में पेश आ रही समस्याएं ठेकेदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। ठेकेदारों का कहना है कि जीएसटी के बाद ठेकेदारों को सरकारी सीमेंट मिलना मुश्किल हो गया है। इससे विकास कार्य बंद हो गए हैं। ठेकेदारों ने जीएसटी के माध्यम से की जा रही वसूली बंद करने तथा डीसी कैटेगरी के ठेकेदारों को ईपीएफ के दायरे से बाहर करने की भी मांग की है। इन मांगों को लेकर ठेकेदार यूनियन बिलासपुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष आशीष ढिल्लों व महासचिव हंसराज शर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पीडब्ल्यूडी के बजाए खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से सीमेंट देने का निर्णय लिया गया है लेकिन इससे ठेकेदारों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। न तो उन्हें पीडब्ल्यूडी से सीमेंट मिल रहा है और न ही खाद्य आपूर्ति विभाग इसकी आपूर्ति कर रहा है। इसका असर विकास कार्यों पर पड़ना स्वाभाविक है। लिहाजा यह समस्या जल्द सुलझाई जाए।
विज्ञापन

यूनियन के नुमाइंदों ने कहा कि जीएसटी के माध्यम से ठेकेदारों से की जा रही वसूली सरासर गलत है। लिहाजा इसे बंद करके पूर्व में जो व्यवस्था वैट में थी उसे लागू किया जाए। ठेकेदारों की राशि से एक फीसदी लेबर सेस काटा जाता है। इसका कुछ हिस्सा इंश्योरेंस अथवा ठेकेदारों के कल्याण को लेकर अन्य कार्यों पर भी खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार करके उचित कदम उठाए जाएं ताकि ठेकेदारों की समस्या दूर होने के साथ ही विकास कार्यों में भी कोई अड़चन न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed