फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्री नयना देवी में सुबह दो बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

श्री नयना देवी में सुबह दो बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Tue, 09 Oct 2018 08:52 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी में सुबह दो बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। शारदीय नवरात्रे विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी में बुधवार को आरंभ हो रहे हैं। इस संदर्भ में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
एसडीएम श्रीनयना देवी अनिल चौहान को मेला अधिकारी तथा डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। उधर मंदिर अधिकारी दुर्गा दास यादव के अनुसार इस बार भी मंदिर न्यास ने 100 से ज्यादा अस्थाई कर्मचारियों को नियुक्त किया हैं। माता रानी के दरबार को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। मंदिर पहले की भांति सुबह 2 बजे खुलेगा व रात 12 बजे बंद होगा। श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सभी कर्मचारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी निभाने को कहा है। यात्रिओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने को कहा है। किसी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी और सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि इस बार 400 पुलिस कर्मियों के साथ गृहरक्षक जवान सेवाएं दे रहे हैं। इस बार भी नयना देवी को 9 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस बार नवरात्रों के दौरान छोटे वाहन गुफा के पास आ सकेंगे, अगर गुफा के पास पार्किंग की जगह नहीं होगी तो वाहनों को घवांडल में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने 25 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को रखा है तथा अब इन नवरात्रों में कुल 43 सफाई कर्मचारी सफाई का काम संभालेंगे। सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह पसरी हुई दुकानों को समेट लें तथा यात्रियों के आवागमन के लिए रास्तों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिकायत आने पर सख्ती से निपटा जाएगा। रज्जू मार्ग के प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए अपने प्रबंध पूरे कर लिए हैं। यात्रियों की सेवा के लिए सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक रज्जू मार्ग चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed