{"_id":"5bb77863867a554c190d489b","slug":"121538750563-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां न होने से गंदे पानी की नहीं हो रही सही निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां न होने से गंदे पानी की नहीं हो रही सही निकासी
Updated Fri, 05 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालियां न होने से गंदे पानी की नहीं हो रही सही निकासी
विधायक राजेंद्र गर्ग ने सुनी टू लेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याएं
नालियां न होने से गंदे पानी की नहीं हो रही सही से निकासी
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हो रहे टू लेन निर्माण कार्य से परेशान लोगों के दर्द को समझने के लिए विधायक राजेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड बड्डू गांव रटैहल व पट्टा का दौरा किया। इस मौके पर विधायक ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी तलब किया।
स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि पट्टा में सड़क को पक्का तो कर दिया गया है लेकिन उनके मकानों की सुरक्षा के लिए कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं। लोगों ने विधायक को यह भी बताया कि पानी के निकासी के लिए उचित प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नहीं किया गया है। उसके बाद विधायक बड्डू वार्ड के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।
स्थानीय लोगों डॉक्टर अमरनाथ, सोहनलाल, कुलभूषण, ओम प्रकाश, लियाकत अली, देशराज राणा, प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा इस सड़क को उखाड़ा गया था लेकिन विभाग द्वारा इस सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है। लोगों ने विधायक को बताया कि इस क्षेत्र में उड़ने वाली धूल से लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो गया है तथा बीमारियां फैलना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि ये कार्य जल्द ही निपटा लिए जाएंगे। इस क्षेत्र में नालियां बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उसके बाद इनके ऊपर राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ भी बना दिए जाएंगे। कई तकनीकी कारणों के कारण यह कार्य रुका पड़ा है लेकिन अब यह कार्य जल्द ही संपन्न कर दिया जाएगा।
-------------------
...सुरेंद्र जम्वाल...खेमराज शर्मा।