फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्री नयना देवी को जोडने वाली तीनों सड़कों को बारिश से भारी नुकसान

श्री नयना देवी को जोडने वाली तीनों सड़कों को बारिश से भारी नुकसान

Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी को जोडने वाली तीनों सड़कों को बारिश से भारी नुकसान

विज्ञापन
बारिश से भाखड़ा-नयना देवी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
श्री नयना देवी को जोड़ने वाली तीनों सड़कों को बारिश से भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बरसात ने विख्यात तीर्थ स्थल श्रीनयना देवी को जोड़ने वाली तीनों सड़कों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
गनीमत यह रही कि तीनों सड़कों के अवरुद्ध होने से नयना देवी में आने वाले श्रद्धालुओं के पांव भी वहीं रोक दिए तथा यात्रियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। नयना देवी-भाखड़ा सड़क में पहाड़ी का मलबा सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जबकि कैंची मोड़-नयना देवी तथा आनंदपुर साहिब-नयना देवी मार्ग भी जगह-जगह से पहाड़ी एवं पत्थर गिरने से अवरुद्ध हो गया। परिणाम स्वरूप यात्रिओं को इस दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भाखड़ा-नयना देवी सड़क पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी है, उसे खोलने के लिए दो दिन तक का समय लग सकता है। जबकि श्री नयना देवी-आनंदपुर साहिब व कैंची मोड़ का रास्ता बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एसडीओ अच्छरू रम तथा जेई राजेंद्र ठाकुर ने कड़े परिश्रम के बाद लगभग 10 घंटे के बाद नयना देवी-आनंदपुर साहिब मार्ग को खोल दिया। जबकि कीरतपुर साहिब वाया कैंची मोड़-नयना देवी सड़क को खोलने के लिए लोक निर्माण अधिकारी जुटे हुए थे। --------------
....तरूणेश शर्मा....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed