{"_id":"5ba26506867a5520833a72fd","slug":"121537369350-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखर में परीक्षा को प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखर में परीक्षा को प्रदेश में दूसरा स्थान
Updated Wed, 19 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा(बिलासपुर)। शिमला में गेयटी थियेटर में आयोजित राजभाषा प्रतियोगिता में निबंध लेखन में बड़सर कॉलेज की छात्रा परीक्षा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के दौरान शिमला में प्रदेश भर के करीब 75 से अधिक कॉलेज और स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें पहले तीन स्थानों पर रहे बच्चों को प्रदेश के शिक्षामंत्री द्वारा पुरस्कार दिए गए।
इस प्रतियोगिता प्रदेश भर से आए कॉलेज और स्कूलों के दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान निबंध लेखन, कविता लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़सर कॉलेज की छात्रा परीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राज भाषा है। हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।