फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   12 day theater workshop started

12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

Thu, 14 Jul 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
12 day theater workshop started
भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित नाट्य कार्यशाला के दौरान उपस्थित बच्च? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला वीरवार को शुरू हो गई। चंगर सेक्टर के संस्कृति भवन में विशेष रूप से बच्चों के लिए कार्यशाला करवाई जा रही। इसमें स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं, जिन्हें बिलासपुर के रंगकर्मी अभिषेक डोगरा, नवीन सोनी और अभिषेक सोनी द्वारा रंगमंच की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। साथ ही उड़ान थियेटर ग्रुप की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रेवती सैनी ने बताया कि आज कल बच्चों का आकर्षण टीवी और यूट्यूब की ओर अधिक है। उन्हें नाट्य गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उड़ान थियेटर ग्रुप के सहयोग से कार्यशाला लगाई गई है। इसमें बच्चों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इन 12 दिनों में बच्चों का एक नाटक भी तैयार करवाया जाएगा। इसकी प्रस्तुति कार्यशाला के अंतिम दिन होगी।
विज्ञापन

उड़ान थियेटर ग्रुप के प्रधान नवीन सोनी ने बिलासपुर में की जा रही रंगमंच की गतिविधियों के बारे में बताया। वहीं, रंगकर्मी अभिषेक सोनी ने कार्यशाला के उद्देश्य को लेकर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान एक नाटक की तैयारी भी करवाई जाएगी। इसका निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे हैं। इस कार्यशाला में रंगकर्मी पारुल चौहान भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed