फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डिस्कस थ्रो में अमन और मीनाक्षी प्रथम

डिस्कस थ्रो में अमन और मीनाक्षी प्रथम

Thu, 07 Mar 2019 11:04 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो में अमन और मीनाक्षी प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वीरवार को एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने शिरकत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमराज प्रधान शिक्षक अभिभावक संघ के उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। अपने वक्तव्य में कहा की कठिन परिश्रम करके मनचाहे लक्ष्य को साधा जा सकता है और साथ ही विद्यार्थियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में खेलकूद प्रभारी डॉ. प्रेमलाल भाटिया ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलकूद गतिविधियों पर प्रकाश डाला व खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में अमन चंदेल, विजय कुमार, अजय कुमार, जबकि महिला वर्ग में मीनाक्षी, दीक्षा, शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि शॉट पुट में पुरुष वर्ग में अमन शर्मा प्रथम व अमन चंदेल द्वितीय, विजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शॉट पुट में दीक्षा, शिवानी, शिल्पा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विजय कुमार, अमन चंदेल, अभय ठाकुर, जबकि महिला वर्ग में एकता, खुशबू व मीनाक्षी ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षक संदीप शर्मा ने विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम मंच का संचालन प्रो. अनुप्रिया द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में प्रो. प्रेम सिंह कटवाल, डॉ. बिहारी लाल, प्रो. शालिनी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अमित कुमार, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. अनुप्रिया, प्रो. दामोदर गौतम, प्रो. राजेश ठाकुर (प्रेस सचिव), डॉ. नवीन कुमार, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अमित कुमार, प्रो. कमलेश कुमारी, प्रो. घनश्याम, अधीक्षक मस्तराम नायक व समस्त गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed