फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्राकृतिक आपदा के बारे आम जन का जागरूक होना जरूरी: डीसी

प्राकृतिक आपदा के बारे आम जन का जागरूक होना जरूरी: डीसी

Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा के बारे आम जन का जागरूक होना जरूरी: डीसी
प्राकृतिक आपदा के बारे आमजन का जागरूक होना जरूरी : डीसी
विज्ञापन

गृह रक्षा और अग्निशमन के 40 जवानों की मॉक ड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हर नागरिक को व्यक्तिगत रूप से यह जानकारी होना अनिवार्य है, यदि दुर्भाग्यवश कोई आपदा आती है तो उससे कैसे निपटना है। अगर आमजन आपदा से बचाव की जानकारियों से जागरूक होगा तो वह आपदा के समय संयम से काम लेकर न केवल अपना जीवन ही सुरक्षित रखने में सफल होगा, बल्कि अन्य लोगों के जीवन को बचाने में उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने राज्य व्यापी आपदा जोखिम न्यूनिकरण जागरूकता अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल के उपरांत कहते हुए कही।

प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि आपदा के समय अपने जीवन के अतिरिक्त परिवार और पड़ोसियों के जीवन को बचाने में कारगर भूमिका का निर्वहन करें। विकलांग, वृद्ध, बीमार, बच्चों, महिलाओं और जो लोग अपनी सहायता करने में असमर्थ हों, उनकी प्राथमिकता के आधार पर सहायता की जानी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और पंचायत स्तर पर भी आपदा से बचाव के लिए समितियों का गठन किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा के समय तत्काल बचाव और प्रशासन तक सूचनाएं उपलब्ध हो सके और बचाव कार्यों को आरंभ करने में सुगमता हो। आदेशक गृह रक्षक अजय सिह बौद्ध ने बताया कि गृह रक्षा और अग्निशमन विभाग के लगभग 40 जवानों ने मॉकड्रिल के दौरान आग बुझाने और घायल व्यक्तियों को बचाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों और अलग-अलग माध्यमों से बचाव की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी जगदीश चंद ने मॉक ड्रिल का संचालन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम विनय कुमार, सहायक आयुक्त चेतना खंडवाल, आपआ प्रबंधन के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार के अतिरिक्त विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed