{"_id":"5bb4d372867a557f721c30a5","slug":"11538577266-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ अभियंताओं को पंजाब की तर्ज मिले 30 लीटर पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ अभियंताओं को पंजाब की तर्ज मिले 30 लीटर पेट्रोल
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य जिला कनिष्ठ अभियंता संघ की बैठक धौलरा सेक्टर स्थित लोक निर्माण विभाग गृह में हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्यारेलाल ठाकुर ने की। बैठक में कनिष्ठ अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्ष प्यारे लाल ठाकुर ने बताया कि कनिष्ठ अभियंताओं का ज्यादातर समय न्यायालय मुकदमों में गुजर जाता है जिस वजह से कार्यक्षेत्र में लोगों की समस्याओं का सही समय पर निपटारा करने में परेशानी हो रही है।
संघ विभागीय उच्च अधिकारियों से यह मांग करता है कि कनिष्ठ अभियंताओं के ऊपर न्यायालय मुकदमों को डील करने का दबाव न बनाया जाए। प्रशिक्षित, अप्रशिक्षित कर्मचारियों के अभाव की वजह से लगातार भारी कठिनाइयों व समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बैठक में सरकार से मांग की गई कि विभाग में खाली पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए। 4-9-2014 का प्रावधान कनिष्ठ अभियंताओं के लिए भी किया जाए। पंजाब की तर्ज पर 30 लीटर पेट्रोल दिया जाए। बैठक में चिंत राम चौधरी, प्यारे लाल, अरविंद शर्मा, अनिल गुप्ता, होशियार सिंह, विनय कुमार, इकबाल शेख आदि मौजूद रहे।