फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश से जिले में हुआ 6870.57 लाख का नुकसान 870.57 लाख का नुकसान

बारिश से जिले में हुआ 6870.57 लाख का नुकसान 870.57 लाख का नुकसान

Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जिले में हुआ 6870.57 लाख का नुकसान 870.57 लाख का नुकसान

विज्ञापन
बारिश से जिले में हुआ 6870.57 लाख का नुकसान
तीन दिन की बारिश से सब से अधिक लोक निर्माण विभाग को लगी चपत
सरकारी अमला जुटा नुकसान की रिपोर्ट बनाने में
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। तीन दिनों तक हुई भारी बारिश से जिला को भारी नुकसान हुआ है। जिला में तीन दिनों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो जिला को बारिश के कारण 6870.57 लाख का नुकसान आंका गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से भी राज्य सरकार को अवगत करवा दिया गया है। हालांकि नुकसान अभी और बढ़ सकता है क्योंकि सरकारी अमला ग्राउंड स्तर पर नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है।
सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को 5417.48 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें सड़कों, डंगों और नालियों का सब से अधिक नुकसान आंका गया है। जबकि आईपीएच विभाग को सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1166.95 लाख का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

जबकि लोगों के घरों को प्रारंभिक जांच में करीब 30 लाख और आंशिक रूप से 37.78 लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि शिक्षा विभाग को भी बारिश से करीब 20.85 लाख की चपट लगी है। जबकि बारिश की भेंट जिला में करीब 43.89 लाख की गोशालाएं गिर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण बागवानी और कृषि विभाग को भी लाखों की नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बागवानी विभाग को करीब 76.4 लाख और कृषि विभाग को 17.367 लाख का नुकसान आंका गया गया है। हालांकि अभी सरकारी अधिकारियों की मानें तो जिला में नुकसान अधिक होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि अभी कई ग्रामीण क्षेत्रों से नुकसान की रिपोर्ट तैयार करना अभी बाकी है।

इनसेट...
जिला में भारी बरसात से जो नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से तैयार की जा रही है। जबकि अधिकांश नुकसान की रिपोर्ट बना दी गई है। प्रभावितों को नियम अनुसार हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
------------------
...विवेक भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed