फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   समाज को सही दिशा प्रदान करने वाला साहित्य और काव्य लिखा जाए

समाज को सही दिशा प्रदान करने वाला साहित्य और काव्य लिखा जाए

Fri, 14 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
समाज को सही दिशा प्रदान करने वाला साहित्य और काव्य लिखा जाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर की ओर से राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 14 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय हिंदी दिवस का आयोजन संस्कृति भवन बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल तथा सह अध्यक्षता डॉ. लेखराम शर्मा ने की। जबकि मंच संचालन अंजू शर्मा ने किया।
सर्वप्रथम प्रकाश चंद शर्मा की ओर से ‘सरस्वती मां की वंदना’ प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में हिंदी विषय पर शोध पत्र व पत्र वाचन किया गया जिसमें डॉ. लेखराम शर्मा ने ‘हिंदी साहित्यकारों का उत्तरदायित्व’, रविंद्र भट्टा ने ‘हिंदी की बढ़ती लोक प्रियता’, अंजू शर्मा ने ‘राष्ट्रभाषा का महत्व’ पढ़ा।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें साहित्यकार जीतराम सुमन की ओर से ‘हिंदी भारत की है जान, आओ बारीके से करे पहचान, औपचारिकता छोड़ो सारे, हिंदी को दो उचित सम्मान’ शीर्षक से रचना प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता सिसोदिया ने ‘मैं हिंदी हूं भारत की राष्ट्रभाषा यहां के रोम-रोम में मेरा वास है’। एसआर आजाद ने ‘बता कौन अपना सहारा शहर में, मैं कब तक फिरू मारा-मारा शहर में’, अमरनाथ धीमान ने ‘जन-जन की यह भाषा हर जन हर मन तक हो प्रसार’। नरैणू राम हितैषी ने ‘हिंदी हिंद देश की प्यारी जुबान है’। प्रोमिला भारद्वाज ने ‘सद्भावनाएं जब-जब मन में आएं उन्हें जाने न दो, परोपकार करने को उकसाएं, उन्हें जो मान लो’। रूप शर्मा ने ‘लो 14 सितंबर का दिन फिर आ गया’ रचना पढ़ी।
इसके अलावा रविंद्र भट्टा ने ‘बेपनाह मुहब्बत करता था वो हर राज में शरीक रहता था वो’। प्रदीप गुप्ता ने ‘अपनी मिट्टी की महक सी होती है भाषा, हम हिंदुस्तानी है हिंदी हमारी भाषा’। अरुण डोगरा रितू की रचना की पंक्तियां थी ‘प्रश्न उठता है कि हिंदी स्वयं क्यों नहीं सिखाती सबको आपस में मिलजुलकर रहना’।

इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कि वे समाज को सही दिशा प्रदान करने वाला साहित्य एवं काव्य लिखें। विभाग का सदैव प्रयास रहता है कि साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए तथा साहित्यकारों को मंच मिल सके। उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विभाग हमेशा हिंदी के प्रचार-प्रसार व कार्यालयों में शतप्रतिशत हिंदी के प्रयोग पर बल देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed