{"_id":"5b9810f5867a557fe732b2c3","slug":"11536692469-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के युवक की केरल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के युवक की केरल में मौत
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के युवक की केरल में वेल्डिंग करने के दौरान तीन मंजिल इमारत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया।
नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी शहनवाज मियां (21) केरल में वेल्डिंग करने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, शहनवाज पांच दिन पूर्व केरल में एक तीन मंजिल मकान पर वेल्डिंग कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठा और जमीन पर गिर कर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन उसका शव लेने के लिए केरल चले गए थे और सोमवार की रात वह लोग शव को लेकर लौटे और रात में ही उसको को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।