{"_id":"5b967e1f867a5501332a56a5","slug":"11536589343-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच जाम करने वाले कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच जाम करने वाले कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। महंगाई को लेकर सोमवार को हुए कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान एनएच बंद करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों सहित अन्य करीब 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ एनएच जाम करने पर केस दर्ज किया है। खबर की पुष्टि सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने कॉलेज चौक पर महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक एनएच को जाम कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाम लगाने से आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में करीब 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मौके पर वीडियो रिकॉर्ड का भी निरीक्षण कर रही है जिससे मौके पर मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
इधर, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।