फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बम्म भोले के उद्घोष और जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि

बम्म भोले के उद्घोष और जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि

Mon, 04 Mar 2019 10:43 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
बम्म भोले के उद्घोष और जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि
गंगा गिरी बाबा शिव मंदिर - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला भर में सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह स्थित शिव मंदिर जय बम्म भोले के जयकारों से गूंज उठे। पूरा जिला भगवान शिव की भक्ति में रंगा दिखा। सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं तथा मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंजते रहे, जहां श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। साथ ही शिव शंकर का जल के साथ अभिषेक किया गया।
महाशिवरात्रि पर्व पर सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों के साथ विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं का उपवास होने के चलते मंदिरों में फलाहार के भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं। बैंड-बाजा व ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। साथ ही झूमते व तालियों के साथ शिव नाम का गुणगान किया। मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा डियारा सेक्टर, बस अड्डा, चंपा पार्क, कॉलेज चौक, गुरुद्वारा चौक व रौड़ा सेक्टर से होकर मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान विशेष बैंड ने भोले बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकियों में शिव परिवार, शिव और यम तथा शिव व भगत आदि की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा बाल रूप में भूत बने बच्चों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह फलाहार का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा शिव मंदिर कंदरौर, घुमारवीं, बच्छरेटू, बाबा बालक नाथ मंदिर बद्धाघाट, श्रीनयना देवी जी के नमेला, खबड़ी माता मंदिर बरठीं, नरसिंह ठाकुरद्वारा मंदिर, झबोला शिव मंदिर, मार्कंडेय शिव मंदिर शिवधाम पन्याला सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा करने सहित शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित किए।
बॉक्स के लिए...
दनोह में लगा फलाहार का भंडारा
महाशिवरात्रि पर्व पर बिलासपुर-बंदला मार्ग पर स्थित श्री गोपाल मंदिर दनोह में फलाहार के भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के अधिकतर श्रद्धालुओं व युवाओं ने मंदिर में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। पहाड़ी पर स्थित व श्रद्धालुओं से भरा यह मंदिर शाम के समय अलग की छटा बिखेर रहा था।

बॉक्स:-
शिव भजनों से गूंजे मंदिर...
महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को मंदिरों में भजन संध्याओं का आयोजन भी किया गया जिसमें कलाकारों ने भगवान शिव के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। इस दौरान विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव विवाह प्रस्तुत किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
----------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed