फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आठ फीसदी अंतरिम राहत स्वागत योग्य : शंकर ठाकुर

आठ फीसदी अंतरिम राहत स्वागत योग्य : शंकर ठाकुर

Thu, 18 Oct 2018 08:32 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
आठ फीसदी अंतरिम राहत स्वागत योग्य : शंकर ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में कर्मचारियों के लिए 1-1-2016 से देय 8 फीसदी अंतरिम राहत की प्रथम किस्त जारी करने का प्रदेश सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। संघ ने दिन रात कार्य करने में जुटे चालकों-परिचालकों के लिए रात्रि भत्ते और ओवर टाइम, मेडिकल बिल तथा सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
परिवहन मजदूर संघ के सार्थक संवाद से बहुत लंबे अंतराल के बाद परिवहन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहली बार परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में सर्वाधिक विश्वास और तालमेल कायम हुआ है। उनके अथक प्रयास से ही परिवहन कर्मचारियों के साथ सरकार और प्रबंधन से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क और संवाद के द्वार खुले हैं जो पूर्व सरकार के कार्यकाल में बंद हो गए थे। एचआरटीसी में गत 5 वर्षों से कर्मचारियों में भय और आतंक का माहौल समाप्त हुआ है और ऐसी परिस्थितियां निर्माण हुई हैं जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। परिवहन कर्मचारी प्रसन्नता के माहौल में 24 घंटे काम करने के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन

परिवहन मजदूर संघ एचआरटीसी में हमेशा ही व्यवस्था कायम करने का पक्षधर रहा है। परिवहन मजदूर संघ ने एचआरटीसी में पूर्व सरकार के कार्यकाल में बहुत महंगे दाम पर खरीदी गई 25 इलेक्ट्रिक बसों की जांच के आदेश का भी स्वागत किया है। परिवहन मंत्री की जांच की घोषणा के बाद ही पूर्व कांग्रेसी सरकार के करोड़ों के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है और प्रदेश की जनता को यह पता चला है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में एचआरटीसी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed