फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 सर्वोच्च प्रगतिशील दूध उत्पादकों को दी प्रोत्साहन राशि

25 सर्वोच्च प्रगतिशील दूध उत्पादकों को दी प्रोत्साहन राशि

Sun, 30 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
25 सर्वोच्च प्रगतिशील दूध उत्पादकों को दी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
सांसद ने 25 सर्वोच्च प्रगतिशील दूध उत्पादकों को दी प्रोत्साहन राशि
पांच हजार परिवारों को स्वरोजगार मुहैया करवा रहा हितकारी मंच
कामधेनु हितकारी मंच नम्होल ने अपना वार्षिक उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कामधेनु हितकारी मंच नम्होल ने अपना वार्षिक उत्सव एवं प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में 25 सर्वोच्च प्रगतिशील दुध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देकर सांसद ने सम्मानित किया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कामधेनु हितकारी मंच में किसानों व पशुपालकों के हजारों परिवारों को घरद्वार पर आय का साधन उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। अत्यंत लघु स्तर से आरंभ किया गया दूध वितरण का कार्य आज एक विराट रूप ले चुका है। यह न केवल जिले में बल्कि राज्य में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

कामधेनु हितकारी मंच ने केवल 5 हजार परिवारों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध नहीं करवाया है बल्कि 25 हजार से भी अधिक लोगों को शुद्ध साफ-सुथरा दूध पहुंचाकर उन्हें बाहरी राज्यों से आने वाले सिंथेटिक दूध के प्रयोग से होने वाले रोगों से बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कामधेनु हितकारी मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्पादक को सही दाम मिले। इससे पूर्व कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक चंद, सचिव जीतराम कौंडल, अर्की विधानसभा क्षेत्र के रतनपाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
इनसेट....
इन्हें लोगों को मिला सम्मान
बिलासपुर के आदर्श व कविता, नवगांव से सीता व प्रेम कुमार, नम्होल से जया व सुनीता, अमरपुर से संतोष, ज्ञानचंद, द्वारी से सुरेंद्रा व नगीन चंद, समाड़ी से शिवदेई व मंशाराम, स्याहुला से निर्मला, बाबूराम, सायरी से निशा, अर्पन ठाकुर, ऊच्चागांव से चेतना, संजीव ठाकुर, पंजैतन से कांता और प्रकाश सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा पट्टा से निर्मला, धनीराम, त्यामन से सुनीता, जगदीश चंद, लुहारड़ा से कौशल्या, रविंद्र कुमार, समाड़ी से चंपा, धर्मपाल, छेता से शर्मिला, रामपाल, बटोली से सोमा, इंद्र सिंह, गंभरपुल से अंकित परिहार व अनिल कुमार, दयोथ से वीना व जोध सिंह, बागकलां से प्रेमी व रोशनलाल, गंभरपुल पूनम, मनोहर लाल, सोखर से सोनू, परसराम, खायरी गंभरपुल से लता व राजेंद्र ठाकुर, भराथू से हंसराज को सम्मानित किया गया।
---------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed