{"_id":"5ba653f4867a55013c43b4fc","slug":"111537627124-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 15 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 15 नए मामले आए सामने
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शनिवार को डेंगू के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से दो मामले बिलासपुर शहर से, 8 मामले मार्कंडेय से, 2 मामले घुमारवीं से, 2 मामले झंडूता से और 1 मामला जिला मंडी से दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 139 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित पांच रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-11 के 15 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड-1, 2, 5, 6, 9, 10 और 11 में जाकर 80 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 71 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।