{"_id":"5ba26418867a557fe0598d20","slug":"111537369112-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में पंजगाई और बास्केटबाल में बरमाणा स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में पंजगाई और बास्केटबाल में बरमाणा स्कूल विजेता
Updated Wed, 19 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जूडो में पंजगाई और बास्केटबाल में बरमाणा स्कूल विजेता
घुमारवीं में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
बैडमिंटन में घुमारवीं जोन विजेता और झंडूता जोन उपविजेता रहे
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल घुमारवीं में चल रही तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस दौरान एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी छात्राओं ने मुख्यातिथि को सलामी दी। खेल प्रतियोगिता में जिला के 10 खंडों की 510 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बंदे मातरम् गायन से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या व खेल प्रबंधक सचिव सरोज शर्मा, खेल प्रभारी एवं स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यातिथि के सम्मान में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खेल प्रभारी धर्मपाल ने तीन दिन चली खेल प्रतियोगिता का विस्तार से वर्णन किया तथा मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। खेल प्रबंधक सचिव एवं स्कूल प्रधानाचार्या सरोज शर्मा ने भी मुख्यातिथि का स्वागत एवं कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता व उप-विजेता टीमों को ट्राफियां वितरित की। खोखो में घुमारवीं जोन ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि उपविजेता का खिताब बरठीं जोन के नाम रहा।
वॉलीबाल में विजेता बस्सी जोन बना, जबकि उपविजेता का खिताब बरठीं जोन के नाम रहा। कबड्डी में विजेता बस्सी जोन और उपविजेता सदर जोन रहा। जबकि बैडमिंटन में घुमारवीं जोन विजेता तथा झंडूता जोन उपविजेता रहा।
जूडो में विजेता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाई और उपविजेता का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदपुर के नाम रहा। बास्केटबाल में बरमाणा स्कूल विजेता और उपविजेता मराहणा स्कूल बना। हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी विजेता, जबकि उप-विजेता कुठेड़ा स्कूल रहा।
योगा में घुमारवीं स्कूल विजेता, जबकि उप विजेता का खिताब औहर के नाम रहा। कुश्तियों में पंजगाई स्कूल विजेता, जबकि चांदपुर स्कूल उपविजेता रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी छात्राएं मुख्य खेलों में रेत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ा में जबकि सामान्य खेलों में भाग लेने जिला सोलन के कुनिहार में जिला का नेतृत्व करेंगी। इस अवसर पर डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल, सुरेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान सावित्री देवी, महेंद्र प्रकाश, रविकांत शर्मा, पवन चंदेल, अरुण गौतम, जगदीश पहलवान, पार्षद कर्मचंद चंदेल, सिमरो भटनागर सहित अन्य उपस्थित थे।
-------------
...सुरेंद्र जम्वाल...खेमराज शर्मा।