फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 1045 पहुंची

डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 1045 पहुंची

Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 1045 पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में बुधवार को डेंगू के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिला में डेेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 1045 पहुंच चुकी है। इस समय सात रोगियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि कई लोगों का इलाज घरों में भी चल रहा है। इस समय जिले में डेंगू पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि बुधवार को डेंगू के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 7 मामले बिलासपुर शहर से, 5 मामले मार्कंडेय से, 1 मामला घुमारवीं से, 2 मामले झंडूता से, 1 मामला जिला हमीरपुर से और 3 मामले जिला मंडी से दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 114 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 7 रोगियों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-2 में 15, वार्ड-3 में 5 घरों में और वार्ड-9 में 2 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड-1, 2, 3, 5, 8, और 9 में जाकर 102 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें 104 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed