{"_id":"5b97ddc0867a557ff265dbf9","slug":"111536679360-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटलू बाहिना में बारिश से गिरी गौशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटलू बाहिना में बारिश से गिरी गौशाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटलू बाहिना में बारिश से गिरी गोशाला
बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के कोटलू बाहिना में लगातार हो रही बारिश से एक परिवार की गोशाला गिरने का मामला सामने आया है। गांव के श्रीराम पुत्र बृजलाल ने कहा कि रात को करीब तीन बजे जब वह अपने घर में सो रहे थे तो उन्हें जोर की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्होंने गोशाला को गिरे हुए देखा।
उन्होंने गर्मी का मौसम होने की वजह से पशुओं को बाहर बांधा हुआ था, लेकिन बकरियां अंदर होने के कारण तथा खुली होने की वजह से गोशाला के एक हिस्से में दुबकी हुई बैठी मिली। अगर उन्होंने गोशाला में बकरियों को बांधे हुए रखा होता तो वे भी गोशाला में दब जाती। गोशाला के पीछे की तरफ से गिरने के कारण पशुओं को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान नागेंद्र सिंह, वार्ड पंच रतनलाल व संजीव ने कहा कि पंचायत को सूचना मिलते ही मौके पर गए थे। मौके पर हल्का पटवारी व कानूनगो को भी मौके पर बुलाया था तथा विभाग ने मौका देख लिया है। प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।
----------------
...मंगल ठाकुर।