फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नयनादेवी में दो दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

नयनादेवी में दो दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

Mon, 07 May 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नयनादेवी में दो दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी में मंगलवार और बुधवार को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी जल सिंचाई एवं स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी पानी के टैंकों की विभाग द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। श्रीनयनादेवी के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजनाओं और जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा और कार्य निरीक्षक अश्वनी कुमार शर्मा की देखरेख में की जा रही है।
विज्ञापन

कार्य निरीक्षक अश्वनी कुमार ने कहा कि यह अभियान समूचे नयनादेवी में किया जा रहा है। सभी जनता से अपील है कि अपने घरों में पानी की टंकियों को भी साफ- सुथरा रखें। टंकियों में फ्लोट बल्ब जरूर लगाएं ताकि पानी व्यर्थ न बहे। कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने नयनादेवी नगर परिषद और मंदिर न्यास से भी अपील की कि वे अपनी अपनी सभी पानी की टंकियों को साफ करवाएं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed