{"_id":"59568c5a4f1c1b423b8b45e4","slug":"111498844250-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड्डू गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड्डू गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी के गांव बड्डू में मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया।
धर्माणी ने कहा कि कोठी पंचायत और इसके साथ लगती पंचायत के लोगों की मांग पर बड्डू में प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लगभग चार पंचायतों कोठी, दाबला, लुहारवीं और मोहरसिंगी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार द्वारा मरीजों को दी जा रहीं 66 तरह की नि:शुल्क दवाइयां इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर समय उपलब्ध रहेंगी। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान 10 स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत करवाए गए हैं। बड्डू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक सहित तीन अन्य पद भी स्वीकृत करवाए गए हैं।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं केके शर्मा, पार्षद घुमारवीं राजपाल शर्मा, श्याम शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी सुनीता धीमान, उपप्रधान कृष्ण लाल शर्मा, बीडीसी रीना देवी, प्रधान ग्राम पंचायत दाबला चिंताराम, उपप्रधान देशराज उपस्थित रहे।