फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   11 bus routes in rural areas still closed

Bilaspur News: ग्रामीण क्षेत्रों के 11 बस रूट अभी तक बंद

Thu, 14 Sep 2023 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
11 bus routes in rural areas still closed
-प्राकृतिक आपदा से अभी तक सड़कें प्रभावित
विज्ञापन

-आमजन, नौकरी पेशा और स्कूल बच्चों को हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं सब डिपो से ग्रामीणों के लिए चलने वाले 11 बस रूट अभी तक बहाल नहीं हुए हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं इस कारण इन रूटों पर बसें नहीं जा रही हैं। इस कारण नौकरी पेशा और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद अब जनजीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन कई विभागों को भारी बारिश के चलते करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, घुमारवीं में परिवहन निगम की बस सेवा भी बाढ़ और बारिश के चलते प्रभावित हुई है। जुलाई में हुई तबाही से एचआरटीसी सब डिपो घुमारवीं को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 11 रूट अभी तक शुरू नहीं हुए। ग्रामीण इलाकों में अभी भी गंतव्य तक बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे आमजन, नौकरी-पेशा और स्कूली बच्चों को काफी समस्याओं आ सामना करना पड़ रहा है। लोगों और स्कूली बच्चों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। सब डिपो घुमारवीं की ओर से 53 रूटों पर लोगों को बस की सुविधा उपलब्ध करवाई रही है। डिपो से घुमारवीं-नैण, घुमारवीं-पनौल, घुमारवीं-कलरी-भदरोग, घुमारवीं-पिपलूघाट, घुमारवीं-सोहल-बद्धाघाट, घुमारवीं-भब्बा-कोटला-डंगार, घुमारवीं-रोपा-टकरेहड़ा- त्रिफालघाट, घुमारवीं-दाड़ी-मटयाल, घुमारवीं-घटटू-त्रिफालघाट, शाहतलाई-धनीपखर-मरोतन और शाहतलाई-लठियानी बस रूट बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


कोट्स
निगम लोगों की समस्याओं से भली भांति परिचित है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की अभी भी बंद हैं। लोक निर्माण विभाग जैसे ही फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करेगा तो उसके बाद बसें सुचारू रूप से चला दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जोगिंदर चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed