फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10th grade students of the district took on-the-job training

Bilaspur News: जिले के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ली ऑन द जॉब ट्रेनिंग

Fri, 08 May 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 08 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
10th grade students of the district took on-the-job training
जिले के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ली ऑन द जॉब ट्रेनिंग। स्रोत: डाइट जुखाला।
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित किया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

व्यावसायिक विषयों के 90 मेधावी छात्रों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश एवं डाइट जुखाला के तत्वावधान में जिले के दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित किया गया।

जिला समन्वयक व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से विभिन्न व्यावसायिक विषयों के कुल 90 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें आईटी/आईटीईएस विषय के 36 विद्यार्थी, टूरिज्म एंड हॉसपिलिटी विषय के 54 विद्यार्थी शामिल रहे। बच्चों की देखरेख एवं मार्गदर्शन करने के लिए, एस्कॉर्ट टीचर्स के रूप में जिले के छह व्यवसायिक शिक्षक प्रवीण कुमारी, मोहित गुप्ता, उज्जवल, सुषमा शर्मा, दीप्ति शर्मा एवं सुनील कुमार शामिल रहे। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश का यह एक अनूठा और सराहनीय प्रयास है, जिसके तहत पहली बार मेधावी विद्यार्थियों को अपने-अपने व्यावसायिक विषयों से संबंधित प्रतिष्ठित संस्थानों में वास्तविक कार्यस्थल पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों के ठहराव की व्यवस्था सभी सुविधाओं से सुसज्जित होटलों में की गई है, उनके रहने, भोजन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वह वास्तविक कार्यस्थल पर अपने विषयों के उपयोग और महत्व को समझ सकें। जिला उप निदेशक स्कूल गुणवत्ता शिक्षा एवं जिला परियोजना अधिकारी डाइट जुखाला निशा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को रियल वर्ल्ड एक्सपोजर प्रदान करने के साथ-साथ उनके भविष्य कॅरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें अपने विषयों में बेहतर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की समझ विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed