{"_id":"5c7c0edcbdec222bf4529f3d","slug":"101551634140-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान जिंदाबाद...,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान जिंदाबाद...,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा बिलासपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राज्य सह-संयोजक एवं भाजपा नेता मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में बिलासपुर में विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस लौटने पर खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने शिरकत की।
मुनीर अख्तर लाली ने कहा कि भारत में पाकिस्तान से ज्यादा मुस्लिम है। अगर सरकार भारत के मुस्लिमों में देश प्रेम देखना चाहती है तो वह एक बार उन्हें पाकिस्तान जाने का मौका दे, वह वहां जाकर पूरे आतंकवाद का सफाया कर देंगे।
मुस्लिम नेता मुनीर अख्तर लाली ने कहाकि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय वायु सेना के पराक्रम की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश के विंग कमांडर अभिनंदन कि पाकिस्तान वापसी पर भारत को अपनी सेना व प्रधानमंत्री पर गर्व है। कार्यक्रम में मौजूद हिंदू-मुस्लिम वर्ग को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने धैर्य और साहस का परिचय दिया है। हिंदुस्तान को उन पर नाज है। देश की एकता और अखंडता के लिए सभी देशवासी एकजुट हैं। देश को भारतीय सेना पर गर्व है जिसने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुनीर अख्तर लाली ने 21 किलो लड्डू बांटे व जोरदार रैली निकालकर हिंदुस्तान जिंदाबाद..., हिंदुस्तान की सेना जिंदाबाद..., पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।
डियारा इस्लामिया कमेटी के प्रधान असलम हुसैन, जुखाला-मार्कंडेय के प्रधान अबदुल हमीद, रफी मोहम्मद, सनीम अख्तर, आकिब हुसैन, हुसैन अली, अनवर हुसैन, जावेद खान, परवेज खान, आरिफ खान, आसिफ मोहम्मद, मुस्ताक चौधरी, अनीष चौधरी, पार्षद रोहित कुमार, वाल्मीकि समुदाय के प्रधान अशोक कुमार, नगर सुधार समिति के प्रधान दिनेश कुमार, जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के प्रधान नसीम मोहम्मद, अर्धनारीश्वर समाज सेवी संस्था की प्रधान बिजली महंत, सोहेल खान, मुस्ताक अहमद, अनीश खान, नाजिश, दानिश, मंडी मानवा पंचायत पूर्व प्रधान इकबाल खान सहित कई लोग उपस्थित थे।
-