फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मूल राज्य की कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना गर्व की बात : नड्डा

मूल राज्य की कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना गर्व की बात : नड्डा

Fri, 26 Oct 2018 08:48 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
मूल राज्य की कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना गर्व की बात : नड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। चंबा के रुमाल को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी में स्थान मिला है। वहीं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जो यूएचसी और एसडीजी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या पीएचसी के संबंध में दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि उनके मूल राज्य की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिलना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से गर्व का विषय है। मूल राज्य की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में जगह मिली है जो कि भारत की महान विरासत के साथ-साथ हिमाचल के एक अग्रदूत के रूप में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जेपी नड्डा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अस्ताना में कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रीय संग्रहालय में गए। नड्डा यूएचसी और एसडीजी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या पीएचसी के संबंध में दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में भाग ले रहे हैं। इस दौरान भारत के पारंपरिक कपड़ा एवं हस्तशिल्प का प्रदर्शन करने वाली इस प्रदर्शनी में जेपी नड्डा ने खास रुचि दिखाई। इस प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के चंबा रियासत की एक पारंपरिक कला चंबा रुमाल को भी प्रदर्शित किया गया है जो देश-विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नड्डा ने कहा कि भारत आज भी अपने देश की पारंपरिक कला को संजोए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed