फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मजदूरों को नहीं मिला श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ

मजदूरों को नहीं मिला श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ

Mon, 22 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को नहीं मिला श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पूर्व वीरभद्र सरकार ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत मनरेगा मजदूरों के लाभ के लिए एक योजना बनाई थी जिसका लाभ बिलासपुर में नहीं मिल पा रहा है। यह बात बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने श्रम कार्यालय का घेराव करने के बाद धरने पर बैठने से पहले उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि मंडी और हमीरपुर जिलों में बोर्ड की ओर से स्वीकृत सामान मजदूरों के परिवारों को मिल चुका है लेकिन बिलासपुर में अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि जहां विधायक का कार्यक्रम होगा वहीं आना पड़ेगा, वहीं यह सामान मिलेगा। मजदूरों को स्वच्छता के लिए वाशिंग मशीन, साइकिलें, सोलर लैंप, चूल्हे आदि के चेक स्वीकृत हुए हैं लेकिन उन्हें ये नहीं दिए जा रहे।
ठाकुर ने बताया कि मजदूरों को 16 अक्तूबर को बरठीं बुलाया गया, लेकिन सामान नहीं दिया गया। 18 अक्तूबर को लोनिवि विश्राम गृह झंडूता में विभाग ने बुलाया लेकिन उस दिन भाजपा के विधायक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मेजबानी में व्यस्त रहे और सामान देने नहीं गए। मनरेगा के मजदूर परेशान होकर घर लौट गए। सोमवार को जब अपना स्वीकृत सामान लेने के लिए मजदूर बिलासपुर में श्रम कार्यालय पहुंचे तो वहां पर अधिकारियों की ओर से कहा गया कि वह यहां सामान नहीं दे सकते, उन्हें विधायक के कार्यक्रम में आना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ठाकुर ने कहा कि इस तरह का पक्षपातपूर्ण रवैया और तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस योजना के तहत मजदूर के घर बच्चा पैदा होने पर दस हजार रुपये, बच्चों की पीएचडी तक की पढ़ाई के लिए पंद्रह हजार रुपये दिया जाता रहा है। इसके अलावा मजदूरों के बच्चों की शादी के लिए पचास हजार रुपये, अगर कोई बीमारी हो तो तीस हजार रुपये, दुर्घटना पर 25 हजार रुपये तथा घटना में मृत्यु पर एक लाख रुपये देने की व्यवस्था है। इसके अलावा मृत्यु के बाद कर्म धर्म का अंतिम संस्कार के लिए भी 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि जब सदर और झंडूता के विधायक कार्यक्रम करेंगे तभी यह सामान उन्हें दिया जाएगा। पूर्व विधायक के साथ अन्य कांग्रेसी महिला और पुरुष कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed