{"_id":"5bc9f20dbdec2269a7715caf","slug":"101539961357-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवक संघ ने मनाया 94वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवक संघ ने मनाया 94वां स्थापना दिवस
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह सौ स्वयंसेवकों ने लिया पथ संचलन में भाग
बिलासपुर में स्वयंसेवक संघ ने मनाया 94वां स्थापना दिवस
स्वयंसेवकों ने पूरे बिलासपुर शहर में किया पथ संचलन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना 94वां स्थापना दिवस शस्त्र पूजन कर मनाया। इस दौरान आरएसएस ने शहर में जिला स्तरीय पथ संचलन भी निकाला जिसमें करीब 1500 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह पथ संचलन रौड़ा सेक्टर मैदान से आरंभ होकर गुरुद्वारा चौक, कॉलेज चौक व डियारा सेक्टर, बस अड्डा, गांधी मार्केट होता हुआ फिर रौड़ा मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ। पथ संचलन में घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने पूर्ण गणवेश में 5 किमी पैदल पथ संचलन कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा ने की, जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक किस्मत कुमार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। अपने संबोधन में आरएसएस के प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार ने कहा कि संघ व्यक्तियों में श्रेष्ठ गुणों का निर्माण करता है क्योंकि श्रेष्ठ नागरिक ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने जीवन आचरण से समस्त समाज को श्रेष्ठ जीवन पद्धति अपनाने की सीख दी और उच्च जीवन मूल्यों को स्थापित किया।
महाविद्वान रावण को भी भारतीय समाज इसलिए खलनायक मानता है क्योंकि वह संस्कार विहीन था। उच्च जीवन मूल्य ही सनातन हिंदू परंपरा की धरोहर है लेकिन समय के साथ-साथ जाति भेद जैसी विषमताएं हिंदू समाज में व्याप्त हो गई हैं। इन विषमताओं को समाप्त करना होगा तभी भारत विश्व गुरु की पदवी पा सकता है। वहीं अपने संबोधन में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा ने कहाकि आज आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। इसके पीछे स्वयंसेवकों का त्याग व बलिदान जुड़ा है।
विज्ञापन
--------------
...जारी