{"_id":"5bc4ade7bdec22696f007d9a","slug":"101539616231-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डढवाल में दो ट्रकों में भिड़ंत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डढवाल में दो ट्रकों में भिड़ंत, लगा जाम
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप डढवाल स्थान में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसेे में दोनों ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया था जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट कस्बे के समीप डढवाल स्थान में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना सोमवार सुबल चार बजे
के समय की बताई जा रही है।
इस सड़क दुर्घटना में बाघा से बघेरी जा रहे ट्रक नंबर (एचपी11बी-5153) के चालक बाबूराम (46) निवासी लुहारडा डाकघर दयोथ जिला बिलासपुर तथा दूसरा ट्रक नंबर (एचपी64-2423) जो कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ को खाली जा रहा था का चालक रोहित गांधी 23 वर्षीय निवासी कशलोग जिला सोलन बुरी तरह से घायल हो गया हैं। इस दौरान हाईवे पर थोड़ी देर के लिए यातायात जाम हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कुछ देर बाद ही स्वारघाट थाना की पुलिस के जांच अधिकारी रतनलाल ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य करते हुए दोनों ट्रक चालकों को 108 की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। स्वारघाट में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया है। बिलासपुर अस्पताल में दोनों घायल ट्रक चालकों का उपचार चल रहा है।
स्वारघाट थाना पुलिस ने जांच के बाद कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहे खाली ट्रक के चालक रोहित गांधी निवासी कशलोग तहसील अर्की के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।