फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   केडी लखनपाल बने जागरूक स्वर्ण मंच के प्रदेश प्रधान

केडी लखनपाल बने जागरूक स्वर्ण मंच के प्रदेश प्रधान

Sun, 16 Sep 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
केडी लखनपाल बने जागरूक स्वर्ण मंच के प्रदेश प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल जागरूक सवर्ण मंच की बैठक नव दुर्गा माता मंदिर खरोटा में बृजलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. केडी लखनपाल बिलासपुर को इस मंच का प्रदेश प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि जिला मंडी से भूपेंद्र सिंह सेन को सर्वसम्मति से महासचिव बनाया गया।
जागरूक सवर्ण मंच की कार्यकारिणी के गठन के मौके पर 200 के करीब सवर्ण जातियों के लोगों ने भाग लिया। मंच के गठन से पूर्व ब्राह्मण, खत्री, राजपूत सहित अन्य जातिवर्ग के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा तथा आने वाले समय में आरक्षण की वजह से सवर्ण जातियों को होने वाले नुकसान के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं में जिला जागरूक ब्राह्मण मंच के जिला प्रधान नरेश कुमार सहोढ़, अधिवक्ता रोशन लाल भारद्वाज, बृजलाल शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष झंडूता एमएस ठाकुर, ओंकार सिंह चंदेल, पूर्व प्रवक्ता सदाराम शर्मा, विनोद कुमार, बृजलाल ठाकुर मंडी, भूपेंद्र सिंह सेन मंडी सहित अन्य वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया तथा केंद्र सरकार की सवर्ण जाति विरोधी नीतियों के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश जागरूक सवर्ण मंच के प्रदेशाध्यक्ष केडी लखनपाल ने कहा कि इस मंच को बनाने का मुख्य उद्देश्य सवर्ण जाति के लोगों को आने वाली समस्याओं के निदान के लिए इसका गठन किया जा रहा है तथा इनके समाधान के लिए प्रमुखता से केंद्र सरकार को जिलाधीश व राज्यपाल के माध्यम से एससीएसटी एक्ट से आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा तथा इस एक्ट को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जाएगा। अगर सरकार मान गई तो ठीक है अन्यथा सवर्ण जातियों के द्वारा एकजुटता से चुनावों के बहिष्कार करने जैसा कदम उठाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपप्रधान रामेश्वर कौशल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, महासचिव आरडी गौतम, जिला प्रेस सचिव संजय शर्मा, जिला प्रचारक मनोज कुमार, निर्मल शर्मा, श्रीराम शर्मा, सतपाल, विशन दास गौतम, खुशी राम शर्मा, देवराज शर्मा, शिल्पा शर्मा, मनोहर लाल महाजन, नवदीप शर्मा, नंदलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा सहित भूपेंद्र सिंह, विजय कुमार, उपेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, राजपाल, विनोद शर्मा, हंसराज, एके सुनील, बृजलाल सहित अन्य उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed