{"_id":"5b9926c6867a55013f17c877","slug":"101536763590-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित रूप से रूटों पर दौड़ी प्राइवेट बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित रूप से रूटों पर दौड़ी प्राइवेट बसें
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राज्य सरकार से मिले आश्वासन के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल के कारण दो दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिलासपुर निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री द्वारा दिए आश्वासन के बाद खुशी जाहिर की है तथा आभार जताया हैै।
जिला बिलासपुर यूनियन के प्रधान राजेश पटियाल ने बताया कि मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मंडी में आयोजित हुई जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑपरेटरों को उनके द्वारा रखी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। राजेश पटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि लोगों के साथ-साथ ऑपरेटरों के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
कहा कि ऑपरेटरों की मांगों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री से ऑपरेटरों से बैठक कर इसका हल निकालने को कहा। इस पर बुधवार को सुंदरनगर में परिवहन मंत्री ने निजी बस ऑपरेटर यूनियनों के साथ बैठक की। इसमें ऑपरेटरों को 25 सितंबर तक मांगे पूरी किए जाने का समय दिया गया है जिससे ऑपरेटर काफी खुश हैं। पटियाल ने कहा कि इस दौरान सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे तथा सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सभी ऑपरेटरों ने नियमित रूप से फिर से सेवाएं देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गौर रहे कि निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने मांगों को लेकर 10 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके चलते दो दिनों तक निजी बसों के पहिये थमे रहे। ऑपरेटरों की मांग है कि पड़ोसी राज्यों की तरह यहां भी लोकल किराया 10 रुपये किया जाए। जबकि प्रति किलोमीटर में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।