{"_id":"5ae9effa4f1c1b340a8b78eb","slug":"101525280762-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार हो बर्खास्त:बंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार हो बर्खास्त:बंबर
Updated Wed, 02 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कांग्रेस ने महिला अधिकारी की हत्या पर रोष रैली निकाली। बुधवार को नगर के चंगर सेक्टर में स्थित शहीदी स्मारक के पास कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में जिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
रैली को संबोधित करते पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि चुनावों के समय प्रदेश की जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उसी भाजपा सरकार के समय में न जनता सुरक्षित है और न ही अधिकारी और कर्मचारी।
उन्होंने कहा कि कसौली में टीसीपी महिला अधिकारी शैल बाला जो कि बिलासपुर जिले से संबंध रखती है, की एक होटल व्यवसायी द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकार की कानून व्यवस्था का पोल खोलते इस प्रकरण ने प्रदेश को शर्मसार किया है। इस कृत्य के बाद प्रदेश की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा का सुशासन की पोल सहज ही खुलती नजर आ रही है। सोलन के कसौली में टीसीपी अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए पहुंची थीं। लेकिन, इस महिला अधिकारी की पुलिस के सामने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। बंबर ठाकुर ने कहा कि तमाशबीन बनी पुलिस के सामने जब उक्त हत्यारा आत्महत्या की धमकी दे रहा था, तो पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार नहीं किया? जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने यह हत्यारा रिवाल्वर लहराते हुए फरार हुआ, उन्हें अभी तक नौकरी से निलंबित क्यों नहीं किया गया? इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, सदर खंड अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, गौरव शर्मा, रमेश कुमार व रतन लाल मौजूद रहे।