फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   100 days of third term of Modi government were historic: Katwal

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन ऐतिहासिक रहे : कटवाल

Mon, 16 Sep 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
100 days of third term of Modi government were historic: Katwal
-झंडूता, बलघाड़ और सनीहरा पंचायतों में विधायकों ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन ऐतिहासिक रहे हैं। इस छोटी सी अवधि में केंद्र सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ही 3 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर कर चुकी है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
सोमवार को केंद्र सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भी है। उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन का तोहफा दें। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की झंडूता, बलघाड़ व सनीहरा पंचायतों के दौरे के दौरान जीतराम कटवाल ने लोगों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा परिवार का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश केवल राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करने वाली भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक दृष्टि से आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे देश को हर दृष्टि से सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।
विज्ञापन

दोपहर बाद के समय जीतराम कटवाल ने घराण पंचायत के पीरथान में विधिवत रूप से अखाड़े की पूजा-अर्चना करके दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेलों और त्योहारों की तरह दंगल भी हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। आधुनिकता के इस दौर में भी छिंजों में पहलवानों के दांवपेंच देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ती है। पहलवानों के डील-डौल देखकर बच्चों और युवाओं को उनकी तरह कद-काठी बनाने की प्रेरणा भी मिलती है। छिंज के प्रति पैदा होने वाली रुचि उन्हें नशे समेत कई अन्य बुरी आदतों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed