{"_id":"6586c3a1ca3c0d3def0d631b","slug":"10-students-of-ghumarwin-college-selected-for-five-star-hotel-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10560-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के 10 विद्यार्थी पांच सितारा होटल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के 10 विद्यार्थी पांच सितारा होटल के लिए चयनित
विज्ञापन
-तीन माह के प्रशिक्षण के बाद मिलेगी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के 10 विद्यार्थियों का चयन जयपुर के पांच सितारा होटल के लिए हुआ। होटल की ओर से इसके लिए वर्चुअल माध्यम से बच्चों के साक्षात्कार लिए गए।
इन विद्यार्थियों को तीन माह महीने का प्रशिक्षण देने के बाद नौकरी दी जाएगी। तीन माह के प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को 5,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा और जॉब ट्रेनिंग करने के बाद होटल इन्हें जॉब प्लेसमेंट देगा। इसमें इन्हें बच्चे 19 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही रहने और खाने की व्यवस्था होटल की ओर से की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों में अनमोल शर्मा, नितिन, कनक, अलका, प्रिया, शगुन चौहान, सपना और शालिनी शामिल हैं। यह विद्यार्थी 27 दिसंबर से जयपुर में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण और बीवॉक नोडल ऑफिसर प्रो. सीताराम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रो. राजीव चौहान ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म सेक्टर में विद्यार्थियों के लिए नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं।