फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple Orchardist Hariman Sharma Padma Shri Award Bilaspur Himachal Pradesh

Himachal: हिमाचल के सेब बागवान हरिमन को मिलेगा पद्मश्री, 46 डिग्री तापमान में उगने वाली सेब किस्म कर दी तैयार

Sun, 26 Jan 2025 12:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Jan 2025 12:29 PM IST
सार

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत गलासीं गांव निवासी हरिमन शर्मा ने आठ साल के शोध के बाद एचआरएमएन 99 किस्म को तैयार कर 40 से 46 डिग्री वाली भीषण गर्मी में सेब उत्पादन को सफल बनाया। वैकल्पिक रूप से चुना सेब का उत्पादन हरिमन शर्मा को आज पद्मश्री तक ले आया है।

विज्ञापन
Apple Orchardist Hariman Sharma Padma Shri Award Bilaspur Himachal Pradesh
हरिमन शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पद्मश्री के लिए चयनित बिलासपुर के हरिमन शर्मा के संघर्ष की कहानी लंबी है। उन्होंने आठ साल के शोध के बाद एचआरएमएन 99 किस्म को तैयार कर 40 से 46 डिग्री वाली भीषण गर्मी में सेब उत्पादन को सफल बनाया। शर्मा ने आम पर कोहरे की मार पड़ने के बाद सेब उत्पादन को वैकल्पिक रूप में चुना। उन्होंने इस पर 1999 शोध शुरू किया।

विज्ञापन


साल 2007 में उन्हें इस किस्म को तैयार करने में सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी, सोलन के बागवानों से पौधे रोपित करवाए। हरिमन शर्मा की सफलता ने हिमाचल प्रदेश और भारत सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार के एकीकृत उद्यान विकास मिशन और डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति में सदस्य बनाया गया। उनकी प्रेरणा से विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने एचआरएमएन 99 पर शोध किया। इसके बाद इस किस्म को विदेशों में भेजने का सिलसिला भी शुरू हुआ।
विज्ञापन


वैकल्पिक रूप से चुना सेब का उत्पादन हरिमन शर्मा को आज पद्मश्री तक ले आया है। सेब की एचआरएमएन 99 किस्म के 14 लाख पौधे आज देश के सभी राज्यों सहित जर्मनी, बांग्लादेश, नेपाल भेज जा चुके हैं। विदेशों यह किस्म सफलतापूर्वक फल दे रही है। इसी साल उन्होंने 7 हजार पौधे ओमान भेजे हैं। हरिमन शर्मा सेब के अलावा अपने बगीचे में आम, कीवी और अनार के पेड़ भी लगाते हैं। हरिमन शर्मा को उनके कार्यों के लिए 15 राष्ट्रीय पुरस्कार, 10 राज्य स्तरीय पुरस्कार और कई अन्य सम्मान प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed