{"_id":"6810f6828fc19f462508dcd7","slug":"18-hrtc-depots-of-himachal-will-get-297-e-buses-next-year-new-buses-will-be-32-seater-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल के 18 एचआरटीसी डिपुओं को अगले साल मिलेंगी 297 ई-बसें, 32 सीटर होंगी नई बसें; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल के 18 एचआरटीसी डिपुओं को अगले साल मिलेंगी 297 ई-बसें, 32 सीटर होंगी नई बसें; जानें
Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
सार
एचआरटीसी को 297 नई ई-बसें मिलेंगी। निगम और कंपनी के बीच इस बारे में समझौता हुआ है। बता दें कि एक बस की कीमत एक करोड़ से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचआरटीसी ई-बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने नई 297 ई-बसों के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। यह बसें बंगलूरू में बनेंगी। 9 महीने के भीतर कंपनी 50 फीसदी बसें बनाकर देगी, जबकि 11 महीने के भीतर सभी ई-बसें मिल जाएंगी। निगम और कंपनी के बीच इस बारे में समझौता हुआ है। इन बसों को हिमाचल के 18 डिपुओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एक बस की कीमत एक करोड़ से अधिक है। पहले बसों की अपेक्षा इन बसों की माइलेज ज्यादा है। बैटरी क्षमता भी बेहतर है। एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद ई-बस 190 से 200 किलोमीटर सफर करेगी। वर्तमान में चल रहीं ई-बसों बसों से इनकी ऊंचाई आधा फुट ज्यादा होगी। बसों में सीटें आरामदायक होंगी। पथ परिवहन निगम के अधिकारी बसों का मॉडल देखने के बाद बंगलूर से लौट आए हैं।
विज्ञापन
परिवहन निगम का मानना है कि इन बसों की क्षमता ज्यादा होगी। पथ परिवहन निगम के बेड़े में सैकड़ों बसें पुरानी हो गई हैं। यह बसें बीच रास्ते में हांफ रही हैं। दूसरे इन बसों की बार-बार मरम्मत करने के बावजूद यह बसें एक महीने बाद फिर से वर्कशॉप में खड़ी हो रही हैं। इन बसों को हटाकर पथ परिवहन निगम रूटों पर नई बसें चलाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता के मांग के अनुसार नई बसों की खरीद करने गी पहल की है।
विज्ञापन