फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 trains coming to Una are back on track after being cancelled for four days

Himachal News: यात्रियों के लिए राहत की खबर! चार दिन रद्द रहने के बाद पटरी पर लौटीं ऊना आने वाली 10 ट्रेनें

Fri, 20 Sep 2024 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

नंगल-ऊना के बीच चार दिनों तक रद्द रहीं 10 ट्रेनों को शुक्रवार बहाल कर दिया गया है। गत 16 से 19 सितंबर तक साबरमती, हरिद्वार, साप्ताहिक नांदेड़ साहिब व अन्य पैसेंजर ट्रेनें नंगल, श्रीआनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब व भरतगढ़ रेलवे स्टेशन के बाद ऊना के बीच रद्द रहीं। 

विज्ञापन
10 trains coming to Una are back on track after being cancelled for four days
ऊना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हरिद्वार से आई ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे स्टेशन ऊना पर लूप लाइन और दूसरे प्लेटफार्म का कार्य पूरा होने के बाद नंगल-ऊना के बीच चार दिनों तक रद्द रहीं 10 ट्रेनों को शुक्रवार बहाल कर दिया गया है। लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


गत 16 से 19 सितंबर तक साबरमती, हरिद्वार, साप्ताहिक नांदेड़ साहिब व अन्य पैसेंजर ट्रेनें नंगल, श्रीआनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब व भरतगढ़ रेलवे स्टेशन के बाद ऊना के बीच रद्द रहीं। वीरवार रात तक ऊना रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन व प्लेटफार्म नंबर दो के संचालन को लेकर अंतिम प्रक्रिया को रेलवे बोर्ड ने अमलीजामा पहनाया है। इसके बाद शुक्रवार से ऊना रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाली सभी ट्रेनें अब पटरी पर लौटी हैं। शुक्रवार को चार दिन बाद 04501-02 हरिद्वार से ऊना अपने निर्धारित समय 12:30 बजे ऊना रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर दो पर आई, जबकि वापसी में भी अपने समय अनुसार हरिद्वार के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन नंबर 19411-12 साबरमती एक्सप्रेस, अंबाला से अंब अंदौरा आने जाने वाली वाली ट्रेन नंबर 09593-09594, जबकि सप्ताह में एक दिन अंब अंदौरा तक आवागमन करने वाली साप्ताहिक नांदेड़ साहिब 22709-10 को भी बहाल किया गया है। हालांकि 19 अगस्त को यह ट्रेन ऊना न आकर नंगल रेलवे स्टेशन से ही नांदेड़ गई है, जबकि अगली बार यह अपने निर्धारित दिन बुधवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर आएगी।

अंबाला दौलतपुर चौक तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 06997-98 भी बहाल हुई है। इन ट्रेनों का यात्री अब ऊना, अंब अंदौरा व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक सफर का लाभ ले सकेंगे। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि लूप लाइन को विधिवत रूप से सभी ट्रेनों के लिए संचालित कर दिया गया है। शुक्रवार को ऊना जिले के स्टेशन पर आवागमन करने वाली 18 ट्रेनों का संचालन हुआ है और अस्थायी रूप से रद्द रहीं ट्रेनें भी बहाल की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed