फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   young man killed in Bawani Kheda

बवानी खेड़ा में युवक की हत्या

Mon, 02 Dec 2013 10:50 PM IST
बवानी खेड़ा/भिवानी/ब्यूरो
बवानी खेड़ा/भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
young man killed in Bawani Kheda
हरियाणा के जिला भिवानी के गांव सुई में सोमवार को मेहरचंद (23) की हत्या कर दी गई। मेहरचंद का शव जलघर में तैरता मिला।
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। सोमवार सुबह जलघर टैंक के पास मोटरसाइकिल और टैंक में शव को देख कर्मचारियाें ने ग्रामीणों को जानकारी दी।

गांव के गोताखोरों ने शव को जलघर के टैंक से बाहर निकाला। मृतक की जेब से एक पत्र, एक मोबाइल फोन, बंद मुट्ठी में चाबी मिली। पुलिस जांच में जलघर टैंक की खाई में घसीटे जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


मेहरचंद के परिजनों शंकर, ईश्वर, इंद्रजीत, किशोरी का कहना है कि मेहरचंद को मारकर जलघर के टैंक में फेंका गया है।

मेहरचंद के हाथ में बंद मुट्ठी से मोटरसाइकिल की चाबी मिलने से शक और गहरा गया है।  मेहरचंद तीन भाइयों और चार बहनों के परिवार में सबसे छोटा था। वह जलघर में पिछले तीन सालों से कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहरचंद के ताऊ के लड़के रामचंद्र ने बताया कि रविवार को मेहरचंद दोपहर में खाना खाकर घर से निकला था।

रविवार को रात आठ बजे उसने गांव के ठेके से शराब ली, उसके गांव के दो दोस्तों के साथ शराब पीकर मोटरसाइकिल पर घर के लिए रवाना हो गया था।

थाना प्रभारी अजीत ने कहा कि मृतक के फोन की काल डिटेल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही से आगे खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed