फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies due to car collision

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to car collision
जगाधरी। अग्रसेन चौक के पास कार की टक्कर से गढ़ी मुंढ़ो निवासी विजय की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गढ़ी मुंढ़ो निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मांडखेड़ी की टपरियां में सीट कवर के नाम से दुकान है। उसका भाई 42 वर्षीय विजय फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार शाम को उसके बेटे कर्ण ने उसे फोन पर सूचना दी कि चाचा विजय अग्रसेन चौक जगाधरी शराब ठेके के पास खून से लथपथ पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसके भाई के मुंह, आंख व अन्य शरीर पर रगड़ से चोटें लगी हुई थी। मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम की मदद से उसने अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची तो उसमें एक कार उसके भाई को टक्कर मारती हुई नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर उसके भाई को टक्कर मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed