फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth caught with pistol

Panipat News: पिस्तौल सहित युवक काबू

Thu, 06 Mar 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with pistol
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने काबड़ी गांव के नजदीक बुधराम डेरे से एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपी पिस्तौल रखने का शौकीन है। वह यह पिस्तौल अपने रिश्तेदार से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब उसके रिश्तेदार की धरपकड़ की जा रही है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को काबड़ी रोड पर गश्त कर रही थी।
टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बुधराम डेरे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

उसकी पहचान करनाल के शेखपुरा गांव के सन्नी उर्फ मोनी के रूप में बताई। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास पिस्तौल मिली। उसने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिन पहले यह पिस्तौल अपने रिश्तेदार से लेकर आया था। वह शौक के तौर पर पिस्तौल को अपने पास रखता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed