फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with banned drugs, 704 intoxicating capsules recovered

प्रतिबंधित दवाईयों के साथ युवक गिरफ्तार, 704 नशीले कैप्सूल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with banned drugs, 704 intoxicating capsules recovered
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बस स्टैंड के नजदीक स्थित डाकघर के बाहर से एक युवक को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डाकघर के बाहर नशीले कैप्सूल बेच रहा था। आरोपी के पास से 704 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड के नजदीक डाकघर के बाहर एक युवक प्रतिबंधित दवाइयों को लेकर घूम रहा है। आरोपी नशीले कैप्सूल बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्म सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई।
विज्ञापन

मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को बुलाया गया। जिन्होंने पकड़े गए युवक से बरामद किए गए प्रतिबंधित दवाइयों की जांच की। जांच में पाया गया कि उसके पास से 704 प्रॉक्सीबैंड सपास कैप्सूल मिले हैं। इनके लाने व ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। यह नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। आरोपी की पहचान साढौरा के रामदासिया मोहल्ला निवासी कुलदीप के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से कैप्सूल लेकर आता था और कहां कहां इन्हें सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज से 720 नशीले कैप्सूल के साथ युवक काबू
प्रतापनगर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथिनी कुंड बैराज से 720 नशीले कैप्सूल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से युवक को जेल भेज दिया है।

प्रताप नगर पुलिस को दिए बयान में एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक युवक उत्तर प्रदेश से नशीले कैप्सूल लाकर हरियाणा में बेचने का धंधा करता है। आज भी आरोपी नशीले कैप्सूल लेकर हथिनीकुंड बैराज से होते हुए हरियाणा में आएगा। इस सूचना पर टीम बनाकर हथिनी कुंड बैराज पर नाका लगाया गया। कुछ देर बाद हथनीकुंड बैराज पर उत्तरप्रदेश की ओर से आने वाले युवक को रोका गया। बीडीपीओ जोगेश कुमार की निगरानी में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 720 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान बलोली निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed